हाथरस जिले के मथुरा बरेली हाईवे पर डाक कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार दो कावड़ियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार दोनो कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर घायल हालत में साथी कावड़िया उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया।वही हादसे की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।वही घायल कांवड़ियों का हाल चाल जानने के लिए सीएमओ हाथरस भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर पर गांव टुकसान के पास बाइक सवार दो कावड़ियों को कार ने रौंद दिया।वही इस हादसे में बाइक सवार कावड़िया आशुतोष पुत्र मोहन सिंह निवासी भरतपुर और सोनू सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी भरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।साथी कावड़िया दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का एक जत्था भरतपुर से डाक कांवड़ लेने के लिए बाइक से सोरों जिला कासगंज जा रहा था।तभी हाथरस में शिफ्ट कार ने बाइक सवार दोनो कांवड़ियों को टक्कर मार दी।इस हादसे में दोनों कावड़िया गंभीर घायल हो गए।वही दो एंबुलेसो से दोनों कांवड़ियों को भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस हादसे को लेकर हाथरस सीएमओ वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दो कांवड़िए सड़क हादसे के बाद घायल हालत में इमरजेंसी में आए थे।दोनों के खुली चोटे है, डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।वही उनके अनुरोध पर दो ALS एंबुलेंस के द्वारा भरतपुर रेफर किया गया है,दोनों की हालत स्थिर है।

0 Comments