भूखे,प्यासे कांवड़ियों का हाइवे पर हंगामा,प्रशासनिक कावड़ शिविर में खाली पड़े पानी के कैम्पर देख कांवड़ियों में भड़के,पुलिस कर्मी ने पानी पाउच देकर किया शांत।

 


हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के खाने पीने की व्यवस्था को लेकर कावड़ शिविर लगाया गया है।जहां कांवड़ियों ने प्रशासनिक शिविर में खाने पीने की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।शिविर में खाली पड़े पानी के कैम्पर लापरवाही की गवाही दे रहे है।प्यासे कांवड़ियों ने हाथों में खाली कैम्पर लेकर कावड़ शिविर पर हंगामा शुरू कर दिया।वही कांवड़ियों के हंगामे को देख वहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही विपिन यादव ने प्रतिबंधित पानी के पाउच लाकर कांवड़ियों की प्यास बुझाई।जिसके बाद कावड़िया अपने गत्तव्य को रवाना हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रुहरी पर नगर पालिका द्वारा एक कावड़ यात्रा शिविर का लगाया गया है।जहां दूर दराज से कावड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई है।लेकिन आज रविवार को कुछ कावड़िया रामघाट से कावड़ लेकर सादाबाद जा रहे थे,तभी तेज भूख,प्यास,के चलते कावड़ यात्रा शिविर पर रुके थे।कावड़ शिविर पर खाले पड़े पानी के कैम्पर देख कावड़ियों नाराजगी जताते हुए, हाथों में पानी के खाली कैम्पर लेकर हंगामा शुरू कर दिया। 

हंगामे की देख मौके पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही विपिन यादव ने कांवड़ियों को शांत कराया और पानी के पाउच लाकर उनकी प्यास बुझाने का काम किया।जिसके बाद कावड़िया अपने गत्तव्य की रवाना हो गए।लेकिन प्रशासनिक कावड़ शिविर में पानी की व्यवस्था न होना प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

वही एक कावड़िया का कहना है यहां जो प्रशासनिक शिविर लगाया है,उसमें न पानी व्यवस्था है,न डॉक्टर की व्यवस्था है,शिविर में रखे पानी के कैम्पर सारे खाली पड़े  है।गर्मी पड़ रही है,प्यास भी लगती है,कावड़िया परेशान हो रहे है।रामघाट से सादाबाद जा रहे थे।तभी हाथरस में रूहरी के पास लगे शिविर में पानी पीने के लिए रुके थे,लेकिन कोई व्यवस्था नहीं है।एक पुलिस कर्मी द्वारा पानी के पाउच लाकर पानी पिलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments