सठिया गांव में मारपीट के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम।

 


हाथरस जिले के गांव सठिया में पड़ोसी से झगड़े के विवाद के चलते एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।आरोप है कि गांव में पड़ोसियों में झगड़ा हो रहा था,तभी एक युवक उनसे बचने के लिए भाग कर छत पर चढ़ गया और वहां खुले पड़े विद्युत तार में दौड़ रहे करंट की चपेट आ गया।विद्युत करंट लगने से युवक अचेत होकर गिर पड़ा।परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।अचानक युवक की मौत जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सठिया में आज रविवार शाम को दो पक्षों में गाली गलौज को लेकर झगड़ा हो गया।आरोप है कि अचानक झगड़े में मारपीट और पथराव हो गया।जिससे बचने के लिए राकेश पुत्र फागुनी सिंह उम्र 36 वर्षीय छत पर चढ़ गया,तभी राकेश विद्युत करंट की चपेट में आ गया,और अचेत होकर वही गिर पड़ा।परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां से डॉक्टरों ने उसे बांगला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन युवक के शव को अपने साथ ले गए।

वही इस घटना को लेकर मृतक युवक राकेश के भाई ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले अरमान के परिवार के लोगो ने राकेश की बेटी से गाली गलौज की थी,जिसका विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी,जिसमें राकेश की पत्नी के सिर में चोट आई है,वही राकेश बचने के लिए छत पर चढ़ गया।वहां विद्युत तार की करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।अभी इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments