हाथरस जिले में एक युवक ने ब्लैड से अपना गला काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया।परिजन युवक को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों घायल युवक का उपचार किया,लेकिन खून से लथपथ युवक ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर दिया।परिजन घायल युवक को संभालने में जुट गई।वही डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के रहने वाले 22 वर्षीय युवक विशाल पुत्र ऋषि कुमार ने रविवार की रात को घर के कमरे में ब्लेड से गला काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया।परिजन युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों युवक का उपचार किया।युवक की मां का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने युवक पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाया था।पड़ोसी ने इसको लेकर पुलिस को भी बुला लिया।जिसके चलते युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।
वही जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने युवक का उपचार करने के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया और पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और घटना की जानकारी कर छानबीन शुरू कर दी।

0 Comments