CBSE दसवीं द्वितीय बोर्ड में दून स्कूल का शानदार परिणाम,छात्रा वंशिका मोहन 97.6% अंकों के साथ बनीं, सिटी टॉपर।

 


आज 19 जुलाई 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित दसवीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दून पब्लिक स्कूल, हाथरस ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया। विद्यालय की मेधावी छात्रा वंशिका मोहन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर, अभिभावकों तथा पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए, जिनमें छात्रा पीहू बंसल ने 95.8%, रेनू ने 94.4%, छात्र भव्य शर्मा ने 94.2%, छात्रा अनवी शर्मा ने 93.2%,अंशिका कौशिक ने 93.2%, पावनी पचौरी ने 92.8%, सीमा वार्ष्णेय ने 91.8%, छात्र अंशुमन समाधिया ने 91.2%, मृदुल बंसल ने 91.2%, तथा सुवीर सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरवशाली परिणाम में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में दून स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिसमें विद्यालय के 81 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 90% से ऊपर अंक लाने वाले 11 विद्यार्थी, 80% से ऊपर अंक लाने वाले 43 विद्यार्थी, 81 प्रविष्ठ हुये विद्यार्थियों में से 58 विद्यार्थियों का विशिष्ट श्रेणी (Distinction marks) लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वंशिका मोहन की इस असाधारण सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और श्रेष्ठ मार्गदर्शन के समन्वय से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई जिला प्रशिक्षण समन्वयक (District Training Coordinator-DTC), हाथरस, जे. के. अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा,"दून पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है। वंशिका मोहन का सिटी टॉपर बनना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता उनकी अथक मेहनत, हमारे समर्पित शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय, जनपद और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।"

विद्यालय प्रधानाचार्य ने वंशिका मोहन के साथ -साथ सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की। यह शानदार परिणाम एक बार फिर सिद्ध करता है कि दून पब्लिक स्कूल, हाथरस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परिणाम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments