हाथरस जिले के मेंडु में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदानियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से आरएसएस जिला विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश जी,एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, सभासद गीतांजलि शर्मा, महेश चंद्र वर्मा मण्डल महामंत्री, मा. संघ चालक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत एवं गौरव पाठक द्वारा किया गया।शुभारंभकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि "रक्तदान केवल मानव शरीर से ही प्राप्त होता है। इसे किसी फैक्ट्री या कारखाने में नहीं बनाया जा सकता। यह केवल ह्यूमन प्रक्रिया है। इसीलिए रक्तदाताओं के दान से ही दूसरों के जीवन को बचाने का ईश्वरीय कार्य होता है और दूसरों का जीवन बचता है।"
शिविर संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, गौरव पाठक, चेतन उपाध्याय (बब्बी पंडित) एवं नितिन वर्मा (विक्की वर्मा) ने बताया कि मैण्डू में घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से कैंपेन किया गया। लोगों में शिविर को लेकर भारी उत्साह था। इसी कारण रक्तदानी बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि "रक्त का मोल अनमोल होता है"। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है।
80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें सभी ब्लड ग्रुप का रक्त संग्रह हुआ। आयोजकों ने संकल्प लिया कि हम लोग मैण्डू में नियमित अंतराल के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स मानव अधिकारों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता हैं।
इस अवसर पर उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र सांवलिया, उद्धव कृष्ण शर्मा, मुरारी चौधरी, रवि गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज वर्मा, लोकेंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित वर्मा, संदीप गोस्वामी, रवि मोहन उपाध्याय, गगन शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

0 Comments