हाथरस जिले में वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वही फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर गांव मिरगामई कट के पास आज दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है।जहां इस फायरिंग की घटना में एक युवक विशाल पुत्र राजेश निवासी अखाईपुर थाना हाथरस जंक्शन के चेहरे पर गोली लगी है।पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।पुलिस अब फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
वही घायल युवक विशाल के साथी ने बताया कि कल रविवार को एक पेट्रोल पम्प पर झगड़ा हो गया था,जिसका फैसला कराने के लिए आज विशाल पुत्र राजेश अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा था,तभी दूसरे पक्ष जोकि नगला आलिया के रहने वाले विष्णु,रोहन,यशु,ने अचानक फायरिंग कर दी।जिसमें विशाल के चेहरे पर गोली लगी है।सभी लोग घटना के बाद वहां से भाग गए।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार का कहना है कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली है,एक युवक घायल हुआ है,अभी मामले की जानकारी की जा रही है।घायल ने कुछ लोगो के नाम बताए है।

0 Comments