हाथरस जिले की सासनी कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सासनी के मंत्री बलवीर सिंह और तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार सेंगर के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आगामी 12 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर हाथरस में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में शामिल होने की अनुमति मांगी गई है।
यह आयोजन जिला एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के तहत सामाजिक दायित्व निभाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जा रहा है। लेखपालों ने प्रशासन से सासनी तहसील के सभी लेखपालों को इस जनकल्याणकारी शिविर में भाग लेने का अवसर देने की मांग की है। इस दौरान गौरव चौधरी, सचिन पुंडीर, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments