हाथरस के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गंगाधाम कॉलोनी के पास से राधे नामक एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई एक स्कूटी और एक स्पैलन्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के वाहनों को सस्ते दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बरामद किए गए वाहनों में एक स्कूटी संख्या यूपी 86 एन 3669 और एक मोटरसाइकिल यूपी 81 सीडब्ल्यू 5751 शामिल है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने थाना कोतवाली नगर और थाना हाथरस गेट में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा भी कर दिया है।

0 Comments