हाथरस सीएमओ ने सासनी सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्वास्थ्य कर्मियों को दिए दिशा निर्देश।

 


हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) वेद प्रकाश ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सब कुछ सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

इस मौके पर सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और मरीजों को मिल रहे उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments