आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, तीनों युवक गंभीर घायल,2 युवक रेफर।

 


हाथरस जिले के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।वही सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची,जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पराग डेयरी के निकट आज सोमवार को बाइक सवार तीन युवक अरशद पुत्र निसार,अकरम पुत्र फखरुद्दीन, शाहिद पुत्र इरशाद निवासी सोखना थाना हाथरस जंक्शन सासनी से वापस लौट रहे थे,तभी तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल हालत में सड़क पर पड़े तीनों युवकों देख मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। 

वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी,सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।वही घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां से डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया।वही एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और हादसे में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments