गहरे तालाब में डूबने से युवक की मौत,घर से शौंच को निकला था,परिजनों की आंखों के सामने तालाब में डूब गया युवक,नहीं बची जान।

 


हाथरस जिले के थाना मुरसान इलाके में एक व्यक्ति की गहरे तालाब में डूबने से मौत हो गई।ग्रामीणों द्वारा तालाब में डूबे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वही स्थानीय पुलिस और परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 35 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया गया।बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था,अक्सर मिर्गी आ जाती थी।वही पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मुरसान इलाके के गांव नगला रामराय के रहने वाला एक 35 वर्षीय युवक नीरज पुत्र घर से बाहर शौंच के लिए गया हुआ था।जहां गांव के पास मौजूद गहरे तालाब में युवक का पैर फिसल गया और उसकी डूबकर मौत हो गई।परिजनों और ग्रामीणों द्वारा युवक को गहरे तालाब से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस और परिजन युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जाह डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि तालाब में डूबते युवक नीरज को ग्रामीणों ने बचाने का काफी प्रयास किया,लेकिन डूबने से बचा नहीं सके।परिजन और ग्रामीणों की आँखों के सामने युवक की तालाब में डूबने से मौत हो है।

Post a Comment

0 Comments