अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा,गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर।

 



हाथरस के सासनी में इगलास रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, छौंड़ा गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश सासनी से अपना काम निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वे गांव गड़ाऊ के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और घायल के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।

तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से परिजन घायल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. पंकज ने भूपेंद्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments