हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात गांव नगला नाई के पास हुई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।वही घायल दम्पति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हादसे की जानकारी इलाका पुलिस को भी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, नगला नाई निवासी राजकुमार पुत्र श्रीमोहन लाल अपनी पत्नी के साथ हाथरस की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार देर रात वे काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।जब दंपति अपने गांव के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल दंपति को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments