2027 में सपा के मंच पर ब्राह्मण विराजमान होगा,बूथ पर पुलिस की लाठी चली तो कार्यकर्ता लहूलुहान होकर जबाव देने का काम करेगा-बोले सपा सांसद सनातन पांडे।

 


हाथरस जिले में सपा नेता धीरज पांडेय के आवास पर आज देर शाम बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय पहुंचे।जहा सपा नेता धीरज पांडेय के आवास पर उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।सपा नेता के आवास पर समर्थकों ने फूल माला और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।इस दौरान सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि हम उस धरती से है जहां देश के पहले क्रांतिकारी मंगल पांडे ने जन्म लिया था।समाजवादी पार्टी ने हमारे जैसे किसान परिवार के बेटे को सांसद बनाने का काम किया है।सपा ने तमाम ऐसे ब्राह्मण चेहरे है जिन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा था।

वही उन्होंने ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने भगवान राम के मंदिर के नाम पर लोगो को ठगने का काम किया,चंदा चोरी करने का काम किया।मैने सदन में कहा था कि भाजपा में कुछ भड़वे किस्म के लोग है,जो अपनी बात को रखते है,लेकिन विपक्ष की बात को सुनने का काम नहीं करते है।हम विपक्ष है,हमारा काम सत्ता पक्ष को आईना दिखाने का है।इस देश की न्याय पालिका भाजपा के चुंगल में फंसी हुई है।सरकार में लोकतंत्र के तीनों स्तंभ दुखी है और कमजोर हो रहे है।

ब्राह्मण समाज को लेकर सनातन पांडे ने कहा कि उन्हें मनुवादी कहा जाता है, जात व्यवस्था इन्होंने दिया।उसी ब्राह्मण के जन्म के दौरान उसका नार काटने का काम एक दलित ने किया।अगर ब्राह्मण सत्ता का भोगी होता तो चांडक्य राज सत्ता दूसरे सौंपने का काम करता।ब्राह्मण अगर डरपोक होता तो हिंदुस्तान गुलाम था,तो आजादी दिलाने के लिए बलिया के मंगल पांडे पहले क्रांतिकारी थे।कभी गलतियां हो गई होंगी आस्था के नाम पर आज ब्राह्मण जाग चुका है।

भाजपा सरकार में सभी लोग आहत है,सभी ने 2027 में समाजवादी पार्टी को वोट देने का मन बनाया है। हम भी मन बनाए है कि उत्तर प्रदेश पुलिस डंडा बूथ पर नहीं चलेगा,अगर पुलिस का डंडा बूथ पर चलेगा तो हमारा भी कार्यकर्ता लहूलुहान होगा और हम भी जबाव देने का काम करेंगे।

इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए है।बताया जा रहा कि बलिया लोकसभा सीट से सपा सांसद सनातन पांडेय अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हाथरस पहुंचे है।पीडीए सियासी समीकरण में ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू की है, जिसके लिए अखिलेश यादव ने बलिया के सांसद सनातन पांडेय को फ्रंटफुट पर उतार रखा है।

Post a Comment

0 Comments