हाथरस जिले के कस्बा सहपऊ स्थित डाकघर का जंगला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोर डाक घर से POS मशीन चोरी कर ले गए।वही डाकघर में चोरी की घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।वही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,रविवार रात को कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में कस्बा स्थित डाकघर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।अज्ञात चोर डाकघर के पीछे की सरिया तोड़कर डाकघर में दाखिल हुये।वही कार्यालय में रखा सामान व अलमारियां खंगालकर बिखेर दिया।डाकघर में कैश न होने से बड़ी वारदात टल गई।अज्ञात चोर डाकघर में रखी POS मशीन चोरी कर ले गए।
वही घटना की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही डाकघर के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को डाकघर का कामकाज बंद रखा गया।वही डाकघर में चोरी की घटना को लेकर सहपऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी ने कहा, मामले की गहन जांच की जा रही है।

0 Comments