सासनी के दो शिक्षकों डॉ सतना और डॉ पुष्पेंद्र को 'पर्यावरण योद्धा सम्मान' से सम्मानित किया गया।

 


हाथरस जिले के सासनी बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया द्वारा डायट आगरा में आयोजित शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह में सासनी के दो शिक्षकों को 'पर्यावरण योद्धा सम्मान' से नवाजा गया। पीएमश्री संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी की विज्ञान शिक्षिका डॉ. सतना सिंह और जूनियर हाई स्कूल छौंक के विज्ञान अध्यापक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा धीरेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में वनों और प्रकृति की रक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा डॉ. राकेश सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. राजेश शर्मा ने किया।

कार्यशाला के दौरान, सम्मानित शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मृदा संरक्षण की बारीकियों को समझाया। उन्होंने मृदा अपरदन और सरकारी संरक्षण नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हरियाली बढ़ाने के लिए मृदा को बचाना आवश्यक है।

वहीं, डॉ. सतना सिंह ने जल प्रदूषण के कारणों, उसके दुष्प्रभावों और जल संरक्षण की तकनीकों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सासनी के इन दोनों शिक्षकों को सम्मानित किए जाने पर कुंवर पाल गौतम, बहोरन सिंह, सत्यपाल सिंह, गुरु प्यारी सत्संगी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सतीश कुमार, ज्योति, रजनी वाला, रश्मि सिंघल और आलोक जैन सहित अनेक शिक्षाविदों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments