मंडी समिति में आढ़तियां और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प,आढ़तियां पर बंदूक से फायरिंग का आरोप,भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।




उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के अलीगढ़ पर स्थित मंडी समिति में आज सुबह मजदूरों और आढ़तियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।मंडी में आढ़तियां की दुकान बाहर हंगामे के दौरान एक शख्स ने हवा में फायरिंग कर दी,जिससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई।वही लोगो ने इस घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।वही इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई।प्रशासनिक अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मजदूरों और आढ़तियों के बीच हुआ एक छोटा सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।बताया जा रहा है कि एक मजदूर के साथ मारपीट की घटना से नाराज मजदूर बड़ी संख्या में संबंधित आढ़त पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इसी दौरान हंगामे के बीच एक व्यक्ति ने बंदूक से हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हाथ में बंदूक लेकर जाते हुए उस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फायरिंग से गुस्साए मंडी मजदूरों ने आरोपी आढ़तिया को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। देखते ही देखते पूरी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह और सीओ सिटी हिमांशु माथुर इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मंडी समिति में तनाव बना हुआ है,वही पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस घटना में शामिल लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

0 Comments