हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉल सेंटर पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ छापेमार कार्यवाही की है।एसडीएम की अचानक कार्यवाही से कॉल सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही लखनऊ अग्निकांड के मध्य नजर कॉल सेंटर पर की गई है।मिली जानकारी के अनुसार बिना किसी सेफ्टी अनुमति के धड़ल्ले से कॉल सेंटर चल रहा था।जिला अधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन पर कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित स्वास्तिक ज्योति संस्थान पर आज दोपहर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह अपनी टीम के साथ छापेमार कार्यवाही करने पहुंच गए।जहां जांच के दौरान कॉल सेंटर पर पाया गया कि विद्युत सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई थी। बिजली के तार अस्त-व्यस्त थे। दूसरी व तीसरी मंजिल से निकलने के लिए केवल एक ही सीढिय़ां मिलीं, जो कि काफी संकरी थीं। नोटिस दिया गया है। मौके पर संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वे दिखा नहीं सके।फिलहाल एसडीएम ने कॉल सेंटर के संचालन पर रोक लगा दी है।

0 Comments