हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर कंकाली मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटर की भीषण टक्कर में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।यह दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल स्कूटर सवार की पहचान सासनी गेट, हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया। घायल राकेश को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments