हाथरस जिले के सादाबाद में तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया।जहां सादाबाद के बिलारा गांव में तेज आंधी के चलते दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई।किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा में आज शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश में एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गया।तेज आंधी से बचने के लिए दो मासूम बच्चे 10 वर्षीय मनीष और 10 वर्षीय लाडो दीवार के पास खड़ी थी,तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।वही ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वही इस हादसे में दोनों मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है,और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच पड़ताल में जुटी गई।बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक प्रताप चौधरी इसी बिलारा गांव रहने वाले है।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

0 Comments