हाथरस जिले के जलेसर रोड पर बाइक सवार चाचा भतीजे की बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो में पीछे से टकरा गई।इस हादसे में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।वही घायल हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां ओम प्रकाश नाम के घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही घायल कमल सिंह का उपचार जारी है।हादसे की सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।वही मृतक परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।
मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहन पुर के पास आज एक हादसा हो गया।जिसमें एक व्यक्ति ओमप्रकाश की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चाचा ओमप्रकाश अपने भतीजे कमल सिंह के साथ बाइक से जा रहा था तभी आगे चल रहे टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई।इस हादसे में बाइक कर पीछे बैठे चाचा ओमप्रकाश पुत्र हर प्रसाद की मौत हो गई।वही कमल सिंह पुत्र मानपाल निवासी सलेमपुर घायल हो गया।
दोनों घायल हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां चाचा की मौत हो तो भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।ओमप्रकाश की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने कोहराम मच गया।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments