झोलाछाप डॉक्टर ने एक इंजेक्शन से मासूम जिंदगी छीन ली,पेट दर्द की शिकायत पर लगाया था इंजेक्शन,जिला अस्पताल में मृत घोषित।

 


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में झोलाछाप के इलाज से एक मासूम बच्चे की मौत,परिजन मासूम बच्चे को लेकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया,मामले की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजन झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव छोड़ा निवासी प्रवीण पाठक के 8 वर्षीय बेटे देव पाठक को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई।इस पर परिवार के लोगो ने नगला गढ़ू चौराहे के पास एक झोलाछाप डॉक्टर संजीव की दुकान पर लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर संजीव ने 8 वर्षीय देव पाठक को इंजेक्शन लगा दिया।जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई।परिवार के लोग बेहतर इलाज के लिए सीएचसी सासनी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

लेकिन परिवार के हंगामे के बाद सीएचसी सासनी से डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मृत बच्चे नवीन को परिजन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के बच्चे के शव को ले जाने लगे।जिसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्यवाही का आश्वास देकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया।

Post a Comment

0 Comments