आगरा अलीगढ़ हाइवे पर बुलेट सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर,महिला की दर्दनाक मौत,बीमार समधन से मिलने आई थी महिला।

 


हाथरस जिल के आगरा अलीगढ़ हाइवे पर बाइक सवार महिला को ट्रक (कंटेनर) ने टक्कर मार दी।ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी और जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।वही हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।घायल हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर की रहने वाली महिला श्रीमती देवी अपने संतोष कुमार के साथ बुलेट से अपनी बीमार समधन को देखने के लिए हाथरस तहसील स्थित उनके आवास पर आई हुई थी।जिसके बाद 55 वर्षीय महिला श्रीमती देवी अपने पति संतोष के साथ बुलेट पर बैठकर वापस अपने गांव जा रही थी,तभी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से महिला घायल होकर सड़क पर गिर गई।वही महिला को घायल हालत में सड़क पर पड़ा देख मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।घायल हालत में महिला को उपचार हेतु प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

लेकिन परिजनों को डॉक्टरों की बात पर विश्वास नहीं हुआ तो परिजन महिला को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।वही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments