भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा,BKU चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी ने SDM को सौंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग।

 


हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव की पिहरी मैं भू-माफियाओं द्वारा एक सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी ने हाथरस उप जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत के रूप में एक ज्ञापन सौंपा है।बताया जा रहा है कि हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पिहरी और गांव गोपालपुर में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, और युवा प्रदेश महासचिव कृष्णा प्रधान अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर हाथरस उप जिला अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे,जहां पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।वही इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने उप जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि गांव पिहरी और गोपालपुर में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है,उसके बावजूद भी भू-माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यदि ऐसा ही चलाता रहा तो भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। वही हाथरस उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद ज्ञापन देने आए लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक टीम गठित की जाएगी जिसके द्वारा जांच करने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments