दबंगई की एक तस्वीर:सरकारी नलकूप की बाउंड्री तोड़कर बनाया गेस्ट हाउस का रास्ता,विभाग ने साधी चुप्पी,

 


हाथरस जिले के सादाबाद मथुरा मार्ग स्थित ग्राम मंस्या के निकट जल निगम के एक पुराने ट्यूबवेल की बाउंड्री वाल तोड़े जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए बाउंड्री को तोड़कर अपनी निजी मार्केट और निर्माणाधीन मैरिज होम तक जाने के लिए रास्ता बना लिया है। हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारीयो अब तक न कोई संज्ञान लिया न ही कोई कार्रवाई अमल में लाई है।

ग्रामीणों के अनुसार, ट्यूबवेल की यह बाउंड्री सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही इसे जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद दबंग द्वारा वहां से रास्ता बनाकर अपने निर्माण कार्य को सुविधाजनक बना लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया जाना कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मांग है कि तत्काल नलकूप की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए।वही इसमें दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

इस खबर के संबंध में जब जल निगम के अधिकरियों से दूरभाष के द्वारा संपर्क किया गया,तो उनका दूरभाष नम्बर बंद आ रहा था।लेकिन सवाल बड़ा है,सरकारी नलकूप की बाउंड्री तोड़कर रास्ता बनाना मतलब जिला प्रशासन को खुली चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है।

Post a Comment

0 Comments