हाथरस जिले में तेज धूल भरी आंधी ने शहर में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित पुराने एसपी कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आंधी की तेज रफ्तार के बीच एक विशाल पेड़ अचानक टूटकर वहां खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस पर गिर पड़ा।
पेड़ गिरते ही जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पेड़ की चपेट में आकर दो एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गए। अगर कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाने में मदद की। पेड़ गिरने की जानकारी होने पर पुराने एसपी कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी।

0 Comments