दवा लेने जा रहे युवक को घेर कर मारी गोली।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव औड़पुरा बरवाना के रहने वाले युवक सुभाष का अपने गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसके चलते युवती के परिजन युवक से रंजिश मानते थे।बताया जा रहा है कि युवक आज अपने भाई के लिए दवा लेने जा रहा था,तभी युवती के परिजनों ने अचानक हमला बोल दिया।युवक के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान गोली युवक की कमर को छूते हुए निकल गई।युवती के परिजनों ने युवक के ख़िलाफ़ पूर्व में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
घायल युवक ने बताई आप बीती।
घायल युवक सुभाष ने घटना को लेकर बताया कि आज जब में घर से दवा लेने के लिए जा रहा था,तभी युवती के परिवार वालों ने अचानक मुझे पर हमला बोल दिया और फायरिंग कर दी।गोली मेरी कमर के पास छूते हुए निकल गई है।मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज करा दिया।युवती का परिवार तभी से मुझे से रंजिश मानता है।

0 Comments