हाथरस जिले के सिकंदराराऊ रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में टेंपो में सवार करीब 4 लोग घायल हो गए।राहगीरों की मदद से घायलों को उपचारा हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां एक 72 वर्षीय घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।बुजुर्ग की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।वही अन्य 3 लोगो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
रिटायर्ड रेल कर्मी की हादसे में मौत।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना भट्ठे के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने सवारियों से भरे एक टेंपो को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार एक महिला और बुजुर्ग के साथ दो अन्य लोग घायल हो गए।सभी घायलों को स्थानीय और राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान 72 वर्षीय रिटायर्ड रेल कर्मी ओम प्रकाश पुत्र गुलाब सिंह की मौत हो गई।वही एक महिला उसके बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

0 Comments