हाथरस जिले में किसान नेता निशांत चौहान ने सहायक विकास अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मैं कराए जा रहे विकास कार्य पिछोती मैं इंटरलॉक से प्राथमिक विद्यालय तक यू टाइप नाली निर्माण मैं पीला ईंट और बालू मैं निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जोकि मानकों के विपरीत है।किसान नेता चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा मिली भगत से बिना टेंडर प्रक्रिया के विकास कार्य कराए जा रहे है,जो सरकारी धन का पूर्ण दुरुपयोग है।साथ ही जिस नाली निर्माण हो रहा है बो नाली पहले से पूर्णतः सही बनी हुई है।
पूर्व मैं लोक निर्माण विभाग द्वारा उस नाली का निर्माण कराया गया था।यदि लोक निर्माण विभाग की सीमा मैं निर्माण करने से पूर्व उक्त विभाग द्वारा एनओसी लिया जाना आवश्य होता है जो नहीं ली गई।उसी नाली के ऊपर रद्दा चिनाई कर बालू मैं चिनाई ओर नीचे तक प्लास्टर किया जा रहा है। जिससे पूरी नाली का निर्माण दिखा कर भुगतान किया जा सके।जो पुनः तरह से स्पष्ट होता है कि ग्राम प्रधान किस तरह से मिली भगत कर सरकारी पैसे को पलीता लगा रहे है श्री चौहान ने कहा कि जल्द ही मुलाकात कर जिलाधिकारी को इस भ्रष्टाचार से अवगत कराया जाएगा।

0 Comments