मथुरा बरेली हाईवे पर बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी मैक्स गाड़ी से टकराए,एक युवक की मौक पर मौत,दो युवक गंभीर घायल।

 


हाथरस जिले के मथुरा बरेली हाईवे पर बाइक सवार 3 लोग सड़क किनारे खड़ी मैक्स गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन घायल हालत में तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।वही दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।वही हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जा रहा है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर गांव भोजपुर के पास बाइक सवार तीन लोग उस समय सड़क किनार खड़ी मैक्स गाड़ी से टकरा गए।जिसमें गांव विशरात के रहने ईश्वर दयाल पुत्र रामचरन अपने ही गांव के अन्य दो युवक रवि,और डैनी के साथ मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे।इस दौरान तीनों बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए।इस हादसे में ईश्वर दयाल की मौके पर मौत हो गई।

वही हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।ईश्वर दयाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments