उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां ईको कार और बस की भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं,6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस वे की घटना।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद की मई पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे 140 बरौली के पास आज मंगलवर सुबह करीब 4:20 पर 140 से 145 के मध्य एक डबल देकर बस BH 06 PG 7942 के द्वारा एक इको कार संख्या DL 9C BE 9852 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में इको कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में 3 महिला 3 पुरुष की शामिल है।वही 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।वही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से हटा दिया है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।

0 Comments