बाइक और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल युवक अलीगढ़ रेफर।

 


हाथरस सासनी के लारौट रोड स्थित गांव दिनवाली के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार 22 वर्षीय अनमोल पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार सहित अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहारा, जिरोली निवासी अनमोल आलू का काम निपटाकर ई-रिक्शा से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी दिनवाली गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल अनमोल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए बाइक सवार और अन्य यात्रियों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments