हाथरस में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान,एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन,गैस ब्लैक करने का आरोप।

 


हाथरस जिले में गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ता गैस बुकिंग होने के बावजूद भी गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे है।वही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखकर गैस एजेंसी बंद कर दी गई।रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता एजेंसी के बाहर खड़े हो कर घंटों इंतजार कर रहे है।ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत देश पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।जहां देश भर के कुछ हिस्सों में गैस की किल्लत का सामना गैस कनेक्शन उपभोक्ता को झेलना पड़ रहा है। 

हाथरस जिले में उपभोक्ता गैस की बुकिंग होने के बावजूद भी गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वही गैस कनेक्शन उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सुबह 7:00 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं,लेकिन उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है,की गैस एजेंसी पर गैस होने के बावजूद भी गैस मलिक गैस नहीं दे रहा है। कंपनी मालिक गैस की परेशानी होने के कारण ब्लैक में गैस को बेच रहा है,और सारी गैस होकरों को उपलब्ध कराई जा रही है।

 वहीं उपभोक्ताओं का कहना है की कंपनी मालिक ₹2000 से ऊपर पैसे मांग रहे हैं गैस सिलेंडर के वही गैस कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है की ऊपर से सरवर ना होने की वजह से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है एक तरफ तो सरकार जनता को नई-नई योजनाओं का लाभ दे रही है जिसमें सरकार के द्वारा जनता को गैस कनेक्शन फ्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गैस कंपनी मालिक सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन देश में जनता संघर्ष के लिए सड़कों पर उतर आएगी और देश में भूचाल आ जाएगा।

रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

Post a Comment

0 Comments