रेलवे स्टेशन पर साधु का जला शव मिलने से इलाके में सनसनी,साधु की हत्या की आशंका,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

 


हाथरस जिले में उत्तर पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर एक साधु का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।साधु के जले शव को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस व फ़ौरेंसिक,डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक,थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के पास एक साधु का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि साधु के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं।शव को देख मौके पर स्थानीय लोग और यात्रियों की भीड़ जुट गई।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस मृतक साधु की शिनाख्त करने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

Post a Comment

0 Comments