सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिखी प्रतिभा,विद्यार्थियों को मिला सम्मान,विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर।

 


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएस छौंक में एक भव्य विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट दल की प्रभात फेरी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशल की जमकर सराहना की।

विज्ञान शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने भारत रत्न सीवी रमन और रमन इफेक्ट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल चक्र, मानव हृदय, प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, प्रदूषण नियंत्रण, लेन्स, पेरिस्कोप और इमरजेंसी लाइट सिस्टम जैसे कई वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान मेले के अंतर्गत जादू शो, पजल गेम और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026' और निर्णायक मंडल को 'प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026' देकर प्रोत्साहित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments