हाथरस जिले की कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास पशुओं के अवशेषों से लदी एक कैंटर गाड़ी मिलने इलाके में चर्चा का विषय बन गई।वही गाड़ी में कट्टे हुए पशुओं के अवशेष देख मौके लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी।कैंटर गाड़ी में पशु हड्डी और अन्य अवशेष मिलने की जानकारी होने पर गौ सेवक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। गौ सेवको ने गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी।पुलिस ने उन्हें समझाते हुए शांत कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव मितई सड़क किनारे एक मैदान में खड़ी कैंटर गाड़ी जोकि त्रिपाल से पूरी तरफ ढकी हुई थी।जब उसकी खोलकर देखा गया तो उसमें पशुओं को हड्डियां और अन्य अवशेष लदे हुए थे।पशु अवशेषों को देख लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।गौसेवक भी काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए और कैंटर गाड़ी में तोड़ फोड़ करते हुए उसके ऊपर चढ़कर त्रिपाल को खोल दिया।
पुलिस ने गौ सेवको को समझा बुझाकर शांत कराया। वही चन्दपा पुलिस द्वारा जांच हेतु पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया और कैंटर गाड़ी में लदे पशु अवशेषों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

0 Comments