आम्रपाली ट्रेन से गिरकर बिहार के व्यक्ति की दर्दनाक मौत,ट्रेन की चपेट में आकर पैर धड़ से अलग,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।

 


हाथरस जिले में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से एक यात्री अचानक गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर धड़ से अलग हो गया।रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में पड़े व्यक्ति को रेलवे पुलिस 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल का उपचार किया लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार,हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव भूपत पुर के पर आम्रपाली ट्रेन से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी,जिसके बाद RPF पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक किनारे पड़े व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जा रहा कि बिहार के सिवाना जिले के रहने अच्छेलाल पुत्र मुकेसर आम्रपाली ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रहे थे,तभी हाथरस जंक्शन रेल्वे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित गांव भूपतपुर के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर गए,और ट्रेन की चपेट में आकर पैर धड़ से अलग हो गया।वही जिला अस्पताल में मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments