तमंचे के बल पर नाली में गिरी बाइक की चाबी को जबरन निकलवाया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

 


हाथरस के लोहट बाजार में रास्ते में हाथ से झटक कर बाइक की चाबी नाली में गिरी,बाइक सवार युवक ने दूसरे युवक पर चाबी नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए,आरोपी ने तमंचा निकालकर युवक पर ताना और जबरन नाली में हाथ डलवाकर चाबी निकलवाई।घटना को देख मौके पर जुटी लोगो भीड़,युवक बाइक छोड़कर चाबी लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहट बाजार में एक युवक लखन सिंह निवासी कुंवर पुर समान लेने के लिए आया हुआ था।युवक लखन सिंह दुकान के बाहर खड़ा था,इस दौरान एक युवक पास गुजर रहा था,तभी लखन सिंह का हाथ अन्य युवक हाथ से टकरा गया और बाइक की चाबी नाली में गिर गई।आरोपी युवक ने अपनी बाइक की चाबी निकलवाने के लिए युवक लाखन सिंह पर तमंचा तान दिया और बोला नाले से चाबी बाहर निकाल।युवक लाखन सिंह से तमंचे के डर की वजह से नाली से चाबी बाहर निकाल दी।

जिसके बाद आरोपी युवक चाबी लेकर अपनी बाइक को वही छोड़कर भाग गया।पीड़ित युवक लाखन सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments