हाथरस में फाल्गुन महीना शुरू होते ही जगह-जगह धूमधाम के साथ श्रद्धालु ब्रज के राजा श्री कृष्ण जी के मंदिरों पर कहीं गुलाल तो कहीं पुष्पो की वर्षा कर फाल्गुन महीने को मना रहे हैं जिसको देखते हुए आज श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम जी महाराज का 19वां फाल्गुन महोत्सव ढोल नगाड़ों और धूमधाम के साथ मनाया।जहां खाटू श्याम जी महाराज की झांकी के साथ-साथ केई झांकियां शहर के मुख्य बाजारों में से निकालकर नगर वासियों को खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन कराए।
वही खाटू श्याम जी महाराज के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड पड़ी इस महोत्सव में सैकड़ो महिलाएं हाथों में झंडे लेकर खाटू श्याम जी महाराज की जय जयकार के नारे लगाते हुए निकली जिनके साथ में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर उपस्थिति रही स्थानीय लोगों ने जगह-जगह खाटू श्याम जी महाराज की आरती कर भोग प्रसाद भी लगाया वही खाटू श्याम जी महाराज की झांकी के साथ बज रहे भजनों की ध्वनि पर लोक मंत्र मुक्त हो गए और खाटू श्याम जी महाराज की जय जयकार के नारे लगाने लगे।
रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

0 Comments