भैंस चोरी के आरोप में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे हुई मारपीट में 11 लोग घायल,4 रेफर।

 


हाथरस जिले में भैंस चोरी के आरोप में दो पक्षों आमने सामने आ गए, गाली गलौज और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडे और सरिया से एक दूसरे पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से करीब 11 लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद 4 लोगो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के वैभव नगर कॉलोनी के पास आज सुबह एक ही परिवार के दो गुटों में भैंस चोरी करने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया।दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लाठी डंडों और सरिया से हमला कर दिया।अचानक हुई मारपीट की इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से करीब 11 लोग घायल हो गए।इस घटना में गंभीर घायल हुए 7 लोगों का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है।वही 4 लोगो की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वही पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments