हिंदू सम्मेलन से पूर्व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली।

 हाथरस शहर में हिंदू सम्मेलन से पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकालकर लोगो को हिन्दू सम्मलेन में बड़ी संख्या में पहुंचने और सफल बनाने का आग्रह किया है। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के द्वारा लोगों को कल होने पर हिन्दू सम्मलेन  सफल बनाने के लिए औड़पुरा चौराहे से पूरे शहर में भ्रमण किया।वही बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। हिंदू सम्मेलन जागरूकता रैली का समापन शहर स्थित घंटाघर पर किया है।वही इस रैली के आयोजन कर्ता मुख्य रूप से इसमें शामिल हुए,जैसे छोटू राणा,मोहित शर्मा,प्रवीण खंडेलवाल,सोनू वार्ष्णेय,केके रावत,गुड्डू जादौन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments