मंत्री राजभर ने राजनीति को बताया मास्टर चाबी,बंजारा,पाल,अहेरिया समाज राजनीति आगे आए।

 


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हाथरस जिले के ब्लॉक हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में बंजारा हक अधिकार महारैली को संबोधित किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने उनका फूल माला और बुके देकर स्वागत किया।वही केबिनेट मंत्री ने समाज के लोगों से एकजुट होने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में आगरा मंडल के कपिल राजपूत के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वही SBSP के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंच से खड़े होकर बंजारा,पाल और अहेरिया जैसे समुदायों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।वही उनका प्रयास है कि ये लोग भी राजनीति में आए और सरकार में शामिल होकर मंत्री बनें और अपने समाज के हितों की बात करें। इस अवसर पर उन्होंने लखमी शाह बंजारा की मूर्ति स्थापित करने के लिए चंदा एकत्र करने का भी आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर समाज के लोगों से अपील की एक वह खुद भी शिक्षित हों और अपनी संतानों को भी शिक्षा दिलाएं।


गांव गिरधर पुर में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश गौतम ने की,बड़ी संख्या में लोग जन सभा में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर को सुनने पहुंचे थे।वही राजभर ने मंच से अधिवक्त पार्थ गौतम का नाम पुकार कर कहा कि यह अधिवक्ता है और बंजारा समाज की हमेशा मदद करते है।

Post a Comment

0 Comments