देवर ने शादी से किया इनकार तो विधवा भाभी ने पंखे से लटकी मिली,परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल,पुलिस जांच में जुटी।

 


हाथरस जिले की  सासनी कोतवाली क्षेत्र की संजय कॉलोनी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने देवर द्वारा शादी से इनकार करने पर घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को फंदे पर झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत उपचार के लिए सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

   मिली जानकारी के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी महिला की शादी को करीब 14 साल बीत चुके थे। कुछ महीने पहले बीमारी या अन्य कारणों से उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसका देवर उसे शादी का झांसा दे रहा था।लेकिन देवर ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया। देवर के इनकार से क्षुब्ध होकर महिला ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। जैसे ही ससुराल के अन्य सदस्यों की नजर पंखे से लटकी महिला पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों की मदद से महिला को नीचे उतारा। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल लाए जाने के कारण महिला को बचा लिया गया है और उपचार के बाद अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल महिले स्वस्थ है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments