हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश और यूपी में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।हाथों में बैनर पोस्टर लेकर केंद्र और यूपी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।वही उन्हें कहा कि जिस दिन आम आदमी जाग गया तो यह सरकार मुंह के बल नीचे गिर पड़ेगी।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।
वही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है,यूपी में बहन बेटियां को गायब कर दिया जाता है,इस लिए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन कर रही है। यदि सरकार ने हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की,तो एक दिन जनता जाग जायेगी,उस दिन यह सरकार नीचा मुंह करके गिर जाएगी। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा समाप्त हो जाएगी।

0 Comments