हाथरस जिले में एक अजीब मामला देखने की मिला है।जहां एक युवक को सांप ने डस लिया।जिसके बाद युवक ने जिला अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचने के लिए जीवनदायनी 108 एंबुलेंस पर कॉल किया,लेकिन काफी समय तक 108 एंबुलेंस पर कॉल न लगाने से परेशान युवक ने डायल 112 PRV पुलिस को कॉल कर बुला लिया।सूचना मिलने पर डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।जिसके बाद युवक ने पुलिस को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है,और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जाना है।लेकिन काफी देर तक हंगामा होने के बाद डॉयल 112 पुलिस युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई।
मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भूपतपुर के रहने युवक सौरभ कुमार को आज गुरुवार रात्रि को घर के बाहर घेर में जाते समय एक सांप ने पैर में डस लिया।सांप के काटे जाने के बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया।वही अचानक शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की जुट गई।जिसके बाद युवक ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचने के लिए सरकारी की जीवनदायनी कही जाने वाले 108 एंबुलेंस पर कॉल किया लेकिन युवक द्वारा कॉल किए जाने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
साँप के डसे जाने के खौफ और तत्काल उपचार की चाहत में युवक उत्तर प्रदेश पुलिस की डॉयल 112 सेवा पर कॉल मिला दिया। डॉयल 112 पर कॉल पर सूचना मिलने के बाद PRV पुलिस मौके पर पहुंच गई।लेकिन जब PRV पर तैनात पुलिस कर्मियों को यह जानकारी हुई कि युवक को सौंप ने डस लिया है,तो इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही।आखिर में डॉयल 112 पुलिस युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे जहां युवक को भर्ती कराया गया।
वही डॉयल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि डॉयल 112 पर सूचना मिली थी,जिसके बाद गांव भूपतपुर पहुंचे,पता चला कि युवक को सांप ने काट लिया है,तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0 Comments