हाथरस जिले के महिला जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला मरीजों को उत्तर प्रदेश सरकार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर फल वितरण किए।जिसके बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बागला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर हाथरस जिला अधिकारी अतुल वत्स,एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा,सीएमओ वेद प्रकाश,और महिला और बागला जिला के सीएमएस मौजूद रहे।
वही मंत्री बेबी रानी मौर्य अपने काफिले के साथ मेला पंडाल के लिए रवाना हो गई। जहाँ आज राजकीय दाऊजी महाराज के 115 वे मेले का उद्घाटन कार्यक्रम है। मंत्री बेबी रानी मौर्य इस मेले का विधि विधान के साथ शुभारम्भ करेंगी।इस मौके पर मंत्री के साथ सदर विधायक अंजुला माहौर,बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,और अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वही कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारा सेवा संकल्प का शुभारंभ है,हम अपने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम कर रहे है। प्रशासन और संगठन दोनों मिलकर इस कार्यक्रम को कर रहे है।बहुत गंभीर हालत में आई थी महिलाएं जिनके महिला जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए है।जिनके अभी भी ब्लड चढ़ रहा है।यह हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की सेवा का संकल्प है,जिसके कारण ही हम यह कार्य कर पा रहे है।सीएमओ हाथरस द्वारा अवगत कराया गया है कि उन्हें एक महिला डॉक्टर की आवश्यकता है।जिससे इनको और काम करने में आराम मिले।

0 Comments