हाथरस जिले के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने KTM बाइक सवार दोनों युवकों को सामने से टक्कर मारी है।
मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव श्रीनगर के पास आज गुरुवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया है,और दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गई है।पुलिस घायल युवक से जानकारी जुटा रही है,कि वह दोनों कहा के रहने वाले है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments