बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार पिता को अज्ञात वाहन ने रौंदा,जिला अस्पताल में हुई मौत,शादी के घर में छाया मातम।

 

हाथरस जिले के मथुरा बरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक सवार व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहे थे,तभी हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान के पास मथुरा बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति मदन मुरारी पुत्र हर प्रसाद निवासी नवल नगर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय व्यक्ति मदन मुरारी दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी। 

मृतक मदन मुरारी के परिवार के लोगों ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को उनके बेटे की शादी होने वाली है अपने बेटे की शादी का कार्ड बताकर वापस घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी है।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments