हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र में गोली लगने से एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया।मृतक युवक के परिजनों ने युवक की पत्नी के प्रेमी और ससुरालियों पर युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतक युवक परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से शिकायत दी है,जिसमें आरोप लगाया है कि पत्नी आशा और उसके प्रेमी युवक अरविंद ने युवक महेश की हत्या की है।फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक का एक्स रे और पोस्टमार्टम करा रही है,उसके बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी।
आपको बता दे कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर स्थित इलाके में आज सुबह खुर्जा बुलंदशहर के गांव समस्तपुर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक महेश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था,युवक के सिर में गोली लग हुई थी और पास में ही अवैध तमंचा पड़ा हुआ मिला।पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था और घटनास्थल साक्ष्य जुटाए।बताया जा रहा था कि युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी युवक अरविंद के घर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया है।
लेकिन मृतक युवक भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक महेश कल रात को करीब 8 बजे खुर्जा अपने घर से सासनी के लिए आया था। उसे जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमी अरविंद के पास आ गई है।प्रेमी अरविंद का घर महेश की ससुराल के सामने है।आज जब हमे सूचना मिली कि महेश की मौत हो गई है,और उसका शव उसकी पत्नी के प्रेमी अरविंद के घर से बरामद हुआ है।हमे शक है कि इन सबने मिलकर महेश की हत्या की है।

0 Comments